GA4-314340326 श्रावणी मेला 2026: देवघर-दुमका में तैयारियां तेज, वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक

श्रावणी मेला 2026: देवघर-दुमका में तैयारियां तेज, वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक

Shravan Mela 2026: Preparations in full swing in Deoghar-Dumka, VIP darshan completely banned
समीक्षा बैठक से पहले अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण करते मंत्री।
देवघर (novbhaskar): राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। देवघर परिसदन सभागार में मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेला अवधि (30 जुलाई से 28 अगस्त) के दौरान श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण, बेहतर सुरक्षा व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में दुरुस्त कर ली जाएंगी, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले सभी श्रद्धालु सुखद और मधुर स्मृतियों के साथ अपने गंतव्य को लौट सकें।

मेले को दिए गए निर्देश

वीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध: मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 'आउट ऑफ टर्न दर्शन' यानी वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

 बेहतर टेंट सिटी और आवासन : श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम और ठहरने के लिए तीनों स्थानों पर बनने वाली टेंट सिटी की क्षमता और सुविधाओं को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक वृहत और बेहतर किया जाएगा।

 गर्मी से राहत के इंतजाम: उमस और गर्मी से बचाने के लिए मेला क्षेत्र में मिस्ट कूलिंग और इंद्र वर्षा (शावर) प्रणालियों की संख्या में भारी इजाफा किया जाएगा।

 क्यूआर कोड फीडबैक सिस्टम : श्रद्धालुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मेला क्षेत्र में क्यूआर कोड आधारित फीडबैक और शिकायत प्रणाली लागू की जाएगी।

 भव्य साज-सज्जा और सजावट : सम्पूर्ण मेला क्षेत्र और देवघर नगरी को भव्य रूप से सुसज्जित करने के साथ-साथ वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था और मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं।

इस बार आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

मेला प्रबंधन को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इनमें प्रमुख हैं : एआई-बेस्ड इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम और एआई-बेस्ड कैमरे। चैटबॉट - इंफॉर्मेशन फीडबैक एंड हेल्पलाइन। एआई-बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम। फेस रिकग्निशन कैमरे और हेड काउंटिंग तकनीक। हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरे और लोकेशन-बेस्ड अटेंडेंस सिस्ट व डिजिटल पवेलियन।

 बैठक में देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभागवार तैयारियों का प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेन्द्र कुंवर, विभिन्न विभागों के सचिव, संथाल परगना कमिश्नर, डीआईजी दुमका, पुलिस अधीक्षक देवघर व दुमका सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारी और अभियंता उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم