![]() |
| एआई इमेज |
जोन्हा हाट जा रही थीं, रास्ते में बना काल
सुमित्रा देवी घर से साप्ताहिक जोन्हा हाट जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुमित्रा देवी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.