फोटो : मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मंत्री हफीजुल हसन एवं अन्य। (KANKE, RANCHI)। समाज की तरक्की शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। यह बात अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने रविवार को कांके रिनपास में सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके प्रखंड की ओर से मैट्रिक उतीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं के प्रोत्साहन सह सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने छात्र छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने की सलाह देते हुए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के साथ विशष्टि अतिथि डीआइजी विशेष शाखा नौशाद आलम, इकबाल हुसैन, तसदीक अंसारी, डाॅ असलम अंसारी, रिजवान क्रांतिकारी, सुभान अंसारी आदि ने जैक बोर्ड में 80 प्रतिशत, सीबीएसइ और आइसीएससी बोर्ड में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले कुल 90 मेधावी छात्र छत्राओं को सम्मानित किया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी ने प्रखंड की टाॅपर श्रुती कुमारी 97.6 प्रतिशत, मुस्कान कुमारी 96.6 प्रतिशत, रितिका राज 96.4 प्रतिशत को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वहीं प्रखंड क्षेत्र से जेपीएससी में सफल छात्र मासूम अंसारी, उमेश कुमार, सुमाया फातिमा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके के सदर हाजी अब्दुल रहमान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करना है। इस अवसर पर कमिटि के सचिव इरफान अंसारी, नायब सदर मो चांद, सह सचिव सलामत अंसारी, हाजी अब्दुल रशीद, कोषाध्यक्ष नुरुल होदा, समनूर मंसूरी, नूर आलम, मौलाना सफीउल्लाह कासमी, खुर्शीद आलम, संजर खान, मेंहदी अंसारी, एस अली, मो मेराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके ने मैट्रिक उतीर्ण मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा से ही समाज की तरक्की मुमकिन : हफीजुल हसन*
Kanke
0
Tags
Kanke News


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.