 |
| बरामद कार |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलन चौक निवासी नाइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग के संचालक अजीत महतो की 22 जुलाई को चोरी हुई मारुति 800 कार को पुलिस ने शुक्रवार को जोन्हा स्थित जरवाडीह जंगल से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना क्षेत्र के लाली निवासी एक नाबालिग को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि आरोपी नाबालिग ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर कार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में अजीत महतो की शिकायत पर अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिसिया दबिश से घबराकर जंगल में छोड़ी कार
थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश और पकड़े जाने के डर से घबराकर नाबालिग कार को जरवाडीह के घने जंगल में छोड़कर भाग निकला। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार(जेएच01एल 3851) को लावारिस हालत में बरामद किया और आरोपी को दबोच लिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.