angara(ranchi) अनगड़ा थाना परिसर में बुधवार को जनसंवाद का आयोजन हुआ। इसमें अनगड़ा थाना क्षेत्र के आम जनता की विभिन्न समस्याओं का आन द स्पोट समाधान हुआ। घरेलू हिंसा, मारपीट, जमीन संबंधी विवाद जैसे छोटे-मोटे विवाद का त्वरित समाधान होते देख जनता काफी खुश दिखी। सिल्ली डीएसपी मनीष चन्द्र लाल, अनगड़ा इंस्पेक्टर रवीन्द्र कुमार सिंह, अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवान आम जनता की समस्या का समाधान कर रहे थे। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि इस तरह का आयोजन का समय समय किया जाता रहेगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.