GA4-314340326 टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर रोगियों के बीच किया पोषाहार का वितरण

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर रोगियों के बीच किया पोषाहार का वितरण

angara(ranchi)  सीएचसी अनगड़ा में बुधवार को टीबी उन्मूलन को लेकर टीबी रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। टीबी मुकत भारत अभियान को लेकर पोषाहार का वितरण हुआ। स्वयंसेवी संस्था आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर (मुंबई) ने 60 रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण किया। कार्यक्रम को एसबीआई फाउंडेशन ने भी सहयोग किया। मौके पर 100 से अधिक टीबी रोगियों का जांच कर स्क्रीनिंग किया गया। 50 रोगियों का एक्सरे करके इनके बीच टीबी की रोकथाम व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। 

आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र कुमार व एसबीआई फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक सह सीईओ स्वपन धर ने बताया कि भारत सरकार देश को टीबी रोग मुक्त बनाने को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। आम जनता को भी जागरूक होना होगा। झारखंड में एक साथ इस अभियान की शुरूआत रांची व खूंटी जिला में की गई है। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. शशि प्रभा, एसटीएस नेहा भूषण, एसटीएलएस अनिता टोप्पो, प्रोजेक्ट हेड योगिता बोरकर, एनी भूषण राय, दीपक कुमार केसरी, उत्सव राज, गुड्डू कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने