GA4-314340326 भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई

भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई

angara(ranchi)  भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती अनगड़ा मंडल के गोंदलीपोखर व गेतलसूद मंडल के गेतलसूद में मनाया गया। इसका नेतृत्व अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया ने किया। गेतलसूद में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व अनगड़ा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन थे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए पथ पर चलने का आह्वान किया।  इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, जिला मिडिया प्रभारी रामशाय मुंडा, अजय कुमार सिंह भोगता, रामनाथ महतो, अजय कुमार महतो, सुप्रेश महतो, बबलू करमाली आदि उपस्थित थे ।     

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने