GA4-314340326 महिला स्वालंबन को ले दिया हैंडी क्राफट का प्रशिक्षण

महिला स्वालंबन को ले दिया हैंडी क्राफट का प्रशिक्षण

angara(ranchi) सिरका पंचायत सचिवालय में सोमवार को महिलाओं को एक दिवसीय हैंडी क्राफट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण विभुषा विकास सेवा संस्थान के द्वारा दिया गया। इसमें तीन दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल हुई। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा व पंसस सावित्री देवी ने किया। मुखिया रौशनलाल मुंडा ने बताया कि महिला स्वालंबन को लेकर महिलाओं को लकड़ी व बांस की सजावट की समान बनाने का प्रशिक्षण सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके बाद विशेषज्ञों के द्वारा  बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सैविक गोस्वामी ने दिया। इस अवसर पर विभुषा विकास सेवा संस्थान के सचिव चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष प्रमिला कुमारी, समाजसेवी जगेश्वर महतो, धर्मेन्द्र सिंह, राजेन्द्र महतो, साहेबराम महतो, बिनेश्वर महतो सहित अन्य शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने