GA4-314340326 सिमडेगा : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 83 घर, ग्रामीणों के चेहरे खिले

सिमडेगा : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 83 घर, ग्रामीणों के चेहरे खिले

आजादी के 78 साल बाद सुदूर लातापानी गांव में पहुंची बिजली

Simdega: 83 houses illuminated with solar energy, villagers' faces brightened
ग्रिड का उद्घाटन करते बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार।
सिमडेगा : आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी सिमड़ेगा जिले का एक गांव ऐसा था, जहां के लोगों ने अपने घरों में कभी बिजली का बल्ब जलते नहीं देखा था। लेकिन अब जलडेगा प्रखंड की लंमडेगा पंचायत के सुदूर लातापानी गांव का यह अंधेरा हमेशा के लिए दूर हो गया है। गांव में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) से बिजली पहुंच गई है।

TRIF और HDFC बैंक के सहयोग से गांव में 22 किलोवाट (KW) का सौर ऊर्जा पावर ग्रिड लगाया गया है। जलडेगा के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ. प्रवीण कुमार ने इस पावर ग्रिड का उद्घाटन किया। बिजली आते ही पूरे ग्रामवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उद्घाटन से पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से BDO का स्वागत किया।

अब चलेंगे पंखे व मोटर, हर घर को मिले 4-4 बल्ब

पावर ग्रिड चालू होने से गांव के सभी 83 घरों में बिजली का प्रकाश पहुंच गया है। अब यहां के लोग अंधेरे या ढिबरी के भरोसे नहीं रहेंगे, बल्कि सौर ऊर्जा से अपने घरों में बल्ब, पंखे और पानी के लिए मोटर चला सकेंगे। योजना के तहत सभी 83 लाभार्थी परिवारों को चार-चार LED बल्ब भी दिए गए हैं।

 ग्रामीण खुद संभालेंगे ग्रिड, 5 साल तक मेंटेनेंस फ्री

प्रशासनिक टीम के अनुसार, लातापानी गांव के अलावा इलाके के 8 और गांवों में सोलर ग्रिड का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही उन सुदूर गांवों को भी इसी तरह सौर ऊर्जा से रोशन कर दिया जाएगा।

5 साल तक मुफ्त मेंटेनेंस : इस पावर ग्रिड की देखरेख और मरम्मत का काम अगले 5 साल तक TRIF संस्था द्वारा किया जाएगा।

 ग्रामीणों को मिलेगी ट्रेनिंग : ग्रिड के संचालन के लिए स्थानीय ग्रामीणों की एक समिति बनाई गई है। इस समिति के सदस्यों को ग्रिड चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद संस्था इसे पूरी तरह ग्रामीणों को सौंप (हैंडओवर कर) देगी।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم