![]() |
| बागीचा से आम को बाजार में भेजने की तैयारी करतीं महिलाएं। |
हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 'बायर-सेलर मीट' के बाद झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और 'प्रदान' संस्था के सहयोग से इस मुहिम को बड़ा पंख लगा है। जिले के सभी प्रखंडों से आम्रपाली आम की खरीद के लिए कई बड़ी एजेंसियां आगे आई हैं।
यूपी व कोलकाता तक पहुंचा आम
मोरेवीरा, राजीव सिंह फ्रूट्स और जेडीबी एग्रो फ्रेश जैसी नामी एजेंसियों के माध्यम से सिमडेगा का आम अब उत्तर प्रदेश, कोलकाता और जमशेदपुर के बाजारों की शान बढ़ा रहा है। खास बात यह है कि आम की बेहतरीन गुणवत्ता के आधार पर किसानों को बहुत अच्छे दाम मिल रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में हर्ष का माहौल है।
![]() |
| JSLPS के स्टाल पर आम की खरीदारी करते लोग। |
लोकल मार्केट के लिए JSLPS ने लगाए स्टॉल
किसानों को स्थानीय स्तर पर भी मुनाफा कमाने का मौका मिले, इसके लिए JSLPS की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों में आम बिक्री के विशेष स्टॉल लगाए गए हैं।
* इन स्टॉलों के जरिए आम की खुदरा (रिटेल) बिक्री की जा रही है।
* इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है और किसानों को सीधे अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
* स्थानीय उपभोक्ताओं को भी सीधे बागानों से टूटा हुआ कार्बाइड-मुक्त और गुणवत्तापूर्ण आम किफायती दामों पर मिल रहा है।
आने वाले दिनों में बदलेगी सिमडेगा की तस्वीर
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए ये आम के बागान आने वाले वर्षों में सिमडेगा के किसानों की आर्थिक तकदीर पूरी तरह बदल देंगे। अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में सिमडेगा का आम्रपाली आम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक बेहद खास और अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेगा।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.