GA4-314340326 त्रिकोणीय प्रेम में प्रेमी के घर फेंके बम, पुलिस ने आरोपी और प्रेमिका दोनों को किया गिरफ्तार

त्रिकोणीय प्रेम में प्रेमी के घर फेंके बम, पुलिस ने आरोपी और प्रेमिका दोनों को किया गिरफ्तार

In a love triangle, a bomb was thrown at the lover's house; the police arrested both the accused and the girlfriend.
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
मांडर (रांची) : मांडर थाना क्षेत्र के बोन्डो गांव में सोमवार की रात कुलदीप खलखो के घर पर हुए देशी बम हमले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को किसी रंजिश में नहीं, बल्कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग (Triangle Love Story) के चलते अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समीर केरकेट्टा (निवासी नारी गांव, बेड़ो) और साजिश में शामिल उसकी प्रेमिका (निवासी कुरकुरा, नरकोपी) को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांसफार्मर ब्लास्ट समझे थे घरवाले, सुबह खुले होश

पीड़ित कुलदीप खलखो (पिता एतवा उरांव) ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। रात के वक्त उन्हें लगा कि गली में बिजली का ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हुआ है, इसलिए कोई बाहर नहीं निकला। घर के छप्पर (एस्बेस्टस शीट) का एक हिस्सा टूटा हुआ था। गली में और छप्पर के ऊपर 3 जिंदा सुतली बम पड़े हुए थे। एक बम जो रात में ब्लास्ट हुआ था, उसके सुतली के चीथड़े बिखरे पड़े थे। घटना के बाद कुलदीप ने मांडर थाने में नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों जिंदा बमों को बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (Defuse) कर दिया।

In a love triangle, a bomb was thrown at the lover's house; the police arrested both the accused and the girlfriend.
घर में गिरा सुतरी बम।

 डेढ़ साल का संबंध और फिर धोखा 

पुलिस की पूछताछ और दर्ज एफआईआर के मुताबिक, वारदात की मुख्य वजह एक युवती है। पीड़ित कुलदीप खलखो का नरकोपी के कुरकुरा की एक युवती के साथ पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वह कुलदीप को छोड़कर बेड़ो के नारी गांव निवासी समीर केरकेट्टा के साथ चली गई थी।

जान से मारने की दी थी धमकी

कुलदीप का आरोप है कि युवती के बहकावे में आकर ही समीर केरकेट्टा ने उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में समीर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सोमवार रात कुलदीप के घर पर 4 बम फेंके, जिसमें से केवल एक ही फटा और तीन मिसफायर हो गए।

 पुलिस ने दोनों आरोपी भेजा जेल

मांडर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी समीर केरकेट्टा को दबोच लिया। इसके साथ ही वारदात की साजिश रचने और उकसाने के आरोप में कुरकुरा गांव की उस युवती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पीछे यह पूरा विवाद खड़ा हुआ था। पुलिस अब इस मामले में शामिल समीर के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم