GA4-314340326 एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत, 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, माइंस एंड मिनरल्स लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण तथा कॉर्पोरेट लॉ की कर सकेंगे पढ़ाई*

एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की शुरुआत, 30 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, माइंस एंड मिनरल्स लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण तथा कॉर्पोरेट लॉ की कर सकेंगे पढ़ाई*

KANKE,(RANCHI)। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार नए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PG Diploma) कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों, कर्मचारियों, कार्यरत पेशेवरों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को उभरते विधिक क्षेत्रों में व्यावहारिक, समकालीन एवं विशेषज्ञ कानूनी ज्ञान प्रदान करना है। झारखंड की खनिज संपदा एवं उससे जुड़े बढ़ते कानूनी और नीतिगत महत्व को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने माइंस एंड मिनरल्स लॉ (Mines & Minerals Laws) में विशेषीकृत पीजी डिप्लोमा प्रारंभ किया है। इसके साथ ही वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights), बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण (Child Rights & Child Protection) तथा कॉर्पोरेट लॉ (Corporate Law) में भी विशेषीकृत पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों को आधुनिक कानूनी चुनौतियों, नीति-निर्माण की आवश्यकताओं तथा उद्योग एवं समाज की बदलती मांगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित रखी गई है। कार्यरत पेशेवरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सप्ताहांत (वीकेंड) एवं अवकाश के दिनों में आयोजित की जाएंगी, ताकि नौकरीपेशा अभ्यर्थी भी अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। प्रत्येक कार्यक्रम का पाठ्यक्रम शुल्क 35,000 रुपये तथा आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 है। मेरिट सूची दो अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी तथा कक्षाओं का शुभारंभ 10 अगस्त 2026 से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم