angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग में गोंदलीपोखर इंडियन ओवरसीज बैंक के पास सोमवार की रात साढ़े आठ बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जोन्हा के पुड़ीटोला निवासी मंशा मुंडा(24) की मौत हो गई। मंशा मुंडा गोंदलीपोखर के बबलू कार सर्विसिंग सेंटर में काम करता था। गोंदलीपोखर बाजार से वह वापस अपने सर्विसिंग सेंटर जा रहा था। इसी बीच अनगड़ा से रांची की तरफ जा रही एक अज्ञात वाहन ने मंशा को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। मौके पर ही मंशा की मौत हो गई। 
मृतक मंशा मुंडा
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.