GA4-314340326 गोल्ड मेडल विजेता तैराक पिंकी कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

गोल्ड मेडल विजेता तैराक पिंकी कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

पिंकी को सम्मानित करते अर्जुन मुंडा
angara(ranchi)  सिकिदिरी निवासी तैराक और गोल्ड मेडल विजेता पिंकी कुमारी को पूर्व उपमुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्मानित किया। मुंडा होड़ो उत्थान मंच के तत्वावधान में पिठौरिया में आयोजित सम्मान समारोह में अर्जुन मुंडा ने पिंकी कुमारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि पिंकी कुमारी का चयन झारखंड के सीनियर टीम में किया गया है। हाल ही में झारखंड तैराकी संघ द्वारा जमशेदपुर में आयोजित 15वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पिंकी ने एक गोल्ड व एक सिल्वर जीतकर सीनियर टीम के लिए क्वालिफाई किया था। पिंकी वर्तमान में सिकिदिरी स्थित जनकल्याण समर्पण संस्थान की प्रशिक्षु है। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पिंकी कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم