angara(ranchi) नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक(सीआईपी) बाहया के शिक्षकों द्वारा करमाढीपा गांव में नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताकर उन्हें व्यसनो से दूरी बनाने की अपील की गई। नुक्कड़ सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। संस्थान के प्राचार्य डा. एनके यादव ने कहा की नशा बर्बादी की जड़ है। इससे दूरी बनाए रखें। उन्होंने नशा छोड़ने को इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही सहायताओं से भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर नोडल आफिसर डॉ जयदेव कुम्भकार, धर्मेंद्र तिवारी, प्रो. नीलेश मुंडा, प्रो. विकास कुमार, प्रो. विवेकानंद, अजीत राय, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.