GA4-314340326 सिल्ली : बाइक की टक्कर से महिला की मौत, घर में गूंजने वाली थी शहनाई, पसर गया मातम

सिल्ली : बाइक की टक्कर से महिला की मौत, घर में गूंजने वाली थी शहनाई, पसर गया मातम

Silli: Woman dies in bike collision, shehnai was about to resonate in the house, mourning spread.
गांव में गमगीन बैठीं गांव की महिलाएं।
सिल्ली (रांची) : सिल्ली थाना क्षेत्र के अजयगढ़ गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच बच्चों की मां पनेश्वरी देवी (पति- गामा सिंह मुंडा) की मौत हो गई। घटना शाम करीब सात बजे की है, जब महिला घर का सामान लेने के लिए गांव की ही एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान गांव के करन करमाली ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जिस बाइक से दुर्घटना हुई वह गांव के ही गोन्दुरा उरांव की है।

बीमार पति और बेटियों की शादी

इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति गामा सिंह मुंडा लंबे समय से गंभीर रूप से शुगर (मधुमेह) की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण घर की काफी जिम्मेदारी महिला पर ही थी। पनेश्वरी देवी की दो बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि दो अन्य बेटियों की शादी आगामी 5 आषाढ़ को होनी तय हुई थी। जिस घर में शादियों की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक इस हादसे से कोहराम मच गया।

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

ग्रामीणों की मांग : घटना के बाद अजयगढ़ गांव के दर्जनों महिला और पुरुष एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिल्ली थाना पहुंचे। सिल्ली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم