GA4-314340326 सीएसआर फंड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सेकी कैंप कार्यालय का किया घेराव

सीएसआर फंड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने सेकी कैंप कार्यालय का किया घेराव

धरना पर बैठी महिलाएं
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  गेतलसूद डैम में बनाये जा रहे फलोटिंग सोलर पावर प्लांट की निर्माता एजेंसी सेकी(सोलर एनर्जी कोरपोरेशन आफ इंडिया) के सीएसआर फंड में बरती जा रही अनियमितता को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सेकी के गेतलसूद स्थित कैंप कार्यालय का घेराव किया। विस्थापित संघर्ष समिति गेतलसूद के तत्वाधान में घेराव हुआ। घेराव से पूर्व गेतलसूद बजरंग चौक से जुलूस के शक्ल में ग्रामीण सेकी कैंप कार्यालय पहुंचे। इसमें गेतलसूद पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूष शामिल हुए। कैंप कार्यालय के समक्ष ग्रामीण पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठ गये। इसका नेतृत्व युवा नेता सह समाजसेवी अजय उरांव कर रहे थे। 

सेकी के सीएसआर फंड के क्रियान्वयन में बरती जा रही अनियमितता: अजय उरांव

नारेबाजी करते ग्रामीण
ग्रामीणों ने सेकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएसआर फंड में एक करोड़ रूपया से अधिक का अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया। अजय उरांव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1.24 करोड़ रूपया का खर्च सीएसआर फंड से दिखाया गया। लेकिन धरातल में काम हुआ ही नही। सीएसआर फंड की राशि को कथित बिचौलिया व अधिकारियों ने आपस में बांट लिया। घेराव के बाद पांच सूत्री ज्ञापन सेकी के परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु को सौंपा गया। 

सीएसआर फंड का क्रियान्वयन दिल्ली से होता है: परियोजना प्रबंधक 


इसपर सेकी के परियोजना प्रबंधक पल्लव यदु ने कहा कि सीएसआर फंड का क्रियान्वयन दिल्ली से होता है। इस पर विस्तार से जानकारी 27 मई को दिया जाएगा। हालांकि सीएसआर फंड से स्कूलों का विकास, हेल्थ कैंप, स्मार्ट क्लास का निर्माण आदि को लेकर कई काम कराया गया है। इसके अलावा अन्य मांगों को संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा। संचालन जगेश्वर महतो व सूरज उरांव ने किया। 

घेराव में शामिल हुए गेतलसूद के विभिन्न् टोलों के ग्रामीण

इस अवसर पर ग्रामप्रधान जितेन्द्र उरांव, राजेश लोहरा, राजन महतो, संदीप लोहरा, सुधीर महतो, बिट्टू ठाकुर, अमित चौधरी, गौरीशंकर मुंडा, रामचंद्र उरांव, हरिनंदन गोस्वामी(नोगेन), बिगु लोहरा, वीचा उरांव, संजोती देवी, सीता देवी, सीमा देवी, उषा देवी, सुनीता कच्छप, बिट्टू उरांव, अमित उरांव, बबलू मुंडा, जीतलाल महतो, उमेश महतो, थॉमस लोहरा, अभिषेक महतो, बुधराम उरांव, रामचंद्र कुम्हार, दीपू गाड़ी, विवेक गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, देवीचरण महतो, संजय दास गोस्वामी, प्रकाश कुम्हार, नीरज मुंडा, आरती देवी, रूपाली देवी, सरस्वती देवी, शीला देवी, सुनील उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। 

सेकी प्रबंधक को मांगपत्र सौंपते
ग्रामीणों ने पांच सूत्री मांगपत्र सेकी प्रबंधन को सौंपा। इसमें गेतलसूद पंचायत व विस्थापित गांवों को गेतलसूद सोलर पावर प्लांट से जोड़कर निशुल्क जीरो कट पावर सप्लाई करने, सीआरएस मद से गेतलसूद स्वास्थ्य उपकेंद्र में ओपीडी सुविधा के साथ साथ एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच मशीन उपलब्ध कराने, गेतलसूद प्लस टू स्कूल में अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण, परियोजना में कार्यरत मजदूरों को सीधे एजेंसी या कंपनी से जोड़कर व बिचौलियों को हटाकर डीबीटी के माध्यम से न्यूनतम मजदूरी का भुगतान तथा ईपीएफ की सुविधा मिले, सीएसआर मद के कार्यो की जानकारी गेतलसूद ग्रामसभा को उपलब्ध कराया जाए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم