 |
| आजसू पार्टी की बैठक |
angara(ranchi) आजसू पार्टी की रविवार को सिल्ली विस के बंसिया-बसंतपुर जोन की बैठक बंसिया में मिलन साहू की अध्यक्षता हुई। सर्वसम्मति से विकास साहू को अध्यक्ष बनाया गया। कमिटि का गठन केन्द्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाईक, रंगबहादुर महतो व मीरा महतो की देखरेख में हुआ। संचालन रामापति सिंह मुंडा ने किया। नवगठित कमिटि के अन्य पदाधिकारियों में सचिव कमल किशोर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष चितरंजन महतो, उपाध्यक्ष बसंत कुमार महतो, संगठन सचिप मनोज बड़ाइक, कोषाध्यक्ष भरत राम महतो को बनाया गया। नवगठित कमिटि के पदाधिकारियों ने मौके पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखने का संकल्प लिया।
पार्टी ने जो विश्वास जताया उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे: अध्यक्ष विकास साहू
 |
अध्यक्ष विकास साहू
|
 |
| कार्यकारी अध्यक्ष चितरंजन महतो |
.jpeg) |
| सचिव किशोर महतो |
जयपाल सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है पार्टी को मजबूत करने मेँ इनका अहम योगदान है। आजसू पार्टी जनमुददों को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी। जयपाल सिंह ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को आजसू पार्टी का पट्टा स्वागत किया। साथ ही जल्द ही कार्यकारिणी समिति का विस्तार करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ आजसू नेतागण बालेन्दू महतो, मनोहर महतो, नवकृष्णा लोहरा, दुर्लभ महतो, जगबंधु महतो, सुनील महली, तुलेश्वर कुम्हार, प्रदीप कुमार महतो, विशेश्वर अहीर, सुजीत कुमार साहू का नाम जिला कमिटी के लिए अनुशंसित किया गया। इस अवसर पर जोन्हा जोन के अध्यक्ष अशोक एक्का, मनोज महतो, कनीलाल साहू, उपमुखिया भूपेश कुमार महतो, विकास साहू, योगेंद्र महतो, हरिहर महतो, बसंत कुम्हार सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.