फोटो : मंहगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेस के पदाधिकारीगण।
KANKE,(RANCHI)। कांग्रेस कमिटि कांके प्रखंड की ओर से मंगलवार को दिन-प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रखंड अध्यक्ष संजर खान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। अरसंडे स्थित पेट्रोल पंप के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अध्यक्ष संजर खान ने कहा कि केंद्र सरकार कीमतों को नियंत्रित और आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। यह मोदी सरकार की कूटनीतिक और राजनयिक विफलता है, जिसके कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को रोकने में भी केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है।
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने कांके में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Kanke
0
Tags
Kanke News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.