angara(ranchi) सिकिदिरी थाना की पुलिस ने सिकिदिरी बस स्टैंड स्थित सोनी ज्वेलर्स में चोरी के चार आरोपितों को रविवार को जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों में ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा निवासी फरहान अंसारी, एजाज शाह, हसनैन अंसारी व पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे निवासी अरमान अंसारी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के घर से चोरी के गहनों के अतिरिक्त घटना में इस्तेमाल की गई एक आल्टो कार, एक बाइक, तीन मोबाइल फोन, चोरी में इस्तेमाल किए गए एक सिलेंडर और एक गैस कटर सेट बरामद किया है। सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि एक आरोपी फरार है। सभी आरोपियों को शनिवार की रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
तीन आरोपित इरबा व एक चंदवे का, पांचवा फरार
ज्ञात हो कि 26 मई की रात में सिकिदिरी के ढेलुवा खूंटा निवासी शशिकांत प्रसाद के सिकिदिरी बस स्टैंड स्थित सोनी ज्वेलर्स का ताला गैस कटर से काटकर दुकान में रखे चांदी के पान, कसैली व अन्य चांदी के जेवरात की चोरी क़र ली थी। इसके बाद सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में एक छपामारी दल का गठन किया गया था। छपामारी दल में ओरमांझी थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव, एसआई वरुण कुमार हजाम, ओरमांझी एसआई अमित कुमार, एएसआई बाबूलाल टूड्डू व तकनीकी शाखा के बलेंन्द्र कुमार और बीरेंद्र कुमार शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.