angara(ranchi) पैका में बुधवार को करम ढीपा से महुआ ढीपा तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास पैका की उपमुखिया अंजली कुमारी व पाहन पूरन पाहन ने किया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर राज्य सरकार के अनटायड फंड से पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है। उपमुखिया अंजली कुमारी ने बताया कि बरसात के दिनों में करम ढीपा से महुआ ढीपा तक आवागमन काफी कठिन हो जाता था। पूरा रोड कीचड़ में तब्दील हो जाता था। जिससे विद्यार्थियों, किसानों एवं आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। पीसीसी पथ बनने से इस समस्या से ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व उपमुखिया जितेन्द्र महतो, दसवा उरांव, बिजला उरांव, बंधन उरांव, राजू कच्छप, दयाल महतो, सुरेश उरांव, बेला उरांव, पारसनाथ उरांव, हरिनाथ उरांव, सरिता देवी, बुन्दो देवी, एतवारी देवी, मुंगो देवी, सीमा कच्छप, किरण टोप्पो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.