KANKE,(RANCHI) । राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव में गुरुवार को व्यवहार न्यायालय के आदेश पर जमीन का दखल दिलाने पहुंचे नाजिर सहित अन्य कर्मियों तथा केस जीतने वाले पक्षकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना घटी। इस संबंध में श्रवण कुमार साहू निवासी एडचेरो पिस्का नगड़ी तथा व्यवहार न्यायालय के नाजिर जिशान इकबाल के बयान पर केस दर्ज किया गया है। श्रवण साहू और नाजिर जिशान इकबाल ने लिखा है कि श्रवण साहू बनाम तुलसी साहू के बीच वाद संख्या 13/2020 व्यवहार न्यायालय में चल रहा था। इसमें श्रवण साहू के पक्ष में निर्णय आया है तथा उनको जमीन का दखल दिलाने का आदेश भी प्राप्त है। होचर मौजा के खाता संख्या 46, प्लॉट संख्या 683 रकबा 85 डिसमिल को लेकर निर्णय आया था। इसके लिए न्यायालय की ओर से नियुक्त दंडाधिकारी के साथ नाजिर जिशान इकबाल सहित अन्य न्यायालय कर्मी दखल दिलाने पहुंचे थे। इस बीच दीपक साहू, प्रदीप साहू, सूरज साहू, प्रकाश साहू, पंकज साहू एवं अन्य ने कथित तौर पर श्रवण साहू पर हमला कर दिया। साथ ही कोर्ट के कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की एवं मारपीट की गई। इस बीच थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, कफील अहमद, सतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया। उनके विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसमें एक आरोपी दीपक साहू की पत्नी बीना कुमारी रामगढ़ महिला थाना प्रभारी हैं।
कोर्ट के आदेश पर जमीन का दखल दिलाने पहुंचे नाजिर सहित अन्य के साथ हुई मारपीट, पांच को भेजा जेल
Kanke
0
Tags
Kanke News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.