GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ता जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर रहे मुखर: बाबुलाल मरांडी

भाजपा कार्यकर्ता जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर रहे मुखर: बाबुलाल मरांडी

 

angara(ranchi) भाजपा रांची जिला ग्रामीण(पूर्वी) के तत्वाधान में सेवा भारती गुड़ीडीह जोन्हा में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन मौके पर रविवार  को मुख्य अतिथि राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी व विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) की उपयोगिता और संगठनात्मक कार्यों में उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के उपरांत जनमुददों को लेकर मुखर रहने का आहवान किया गया। बाबुलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में इंटरनेट मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करने का आहवान किया। भाजपा एक परिवार है और सभी कार्यकर्ता इस परिवार के अहम सदस्य है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर प्रतिक्रिया देने पर हमेशा मुखर रहे। 

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं व पार्टी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके अलावा रवींद्र नाथ किशोर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भी अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज व संचालन महामंत्री द्वय मनोज कुमार चौधरी व सत्यदेव मुंडा ने किया। 

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, आरती कुजूर, आरती सिंह, पूर्वी जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी, सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, जिला प्रभारी अशोक शर्मा, प्रमोद सिंह, रोहित साहू, माधुरी देवी, दिलीप सेठ, सत्यजीत सिंह, प्रज्ञा भारती, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, राजेंद्र शाही मानकी, शशि मेहता, विक्रांत तिवारी, अलखनाथ महतो, बसंत सुंडी, चतुर साहू, संजय नायक, धीरेन महतो रेखा देवी, कपिल महतो, बुधराम बेदिया, दुर्गा महतो, शंकर महतो, सोहराई बेदिया, अजय सिंह भोगता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم