angara(ranchi) उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में शनिवार को “एसोसिएट कनेक्ट मीट 2026” का आयोजन हुआ। इसमें स्ट्रेटजी एडवाजरी फोस्टरिंग कोलाबरेटिव ग्रोथ-पार्टनरिंग फोर इंस्च्यूशनल एक्सेलेंस विषय पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 250 शैक्षणिक विशेषज्ञों ने अपने अपने विचार रखा। विशेषज्ञों ने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग, नवाचार तथा उत्कृष्टता के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के विकास, विस्तार एवं आउटरीच गतिविधियों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर इसका मीट का उदघाटन मुख्य अतिथि मुकेश कुमार, निदेशक (वित्त), मेकॉन लिमिटेड व विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार, निदेशक एवं प्रमुख, झारखंड राज्य कार्यालय, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने किया। मुकेश कुमार ने नेतृत्व, संस्थागत विकास तथा रणनीतिक साझेदारी के महत्व की जानकारी दी। प्रभात कुमार ने उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग, कौशल विकास तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश में विद्यार्थियों को नई चुनौतियों एवं अवसरों के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके वर्मा, डीन अकादमिक्स प्रो. बीएन सिन्हा तथा वरिष्ठ निदेशक पंकज श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका पल्लवी (प्लेसमेंट प्रमुख) आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.