हजारीबाग/रांची : हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई अभिषेक वर्मा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय की मांग को लेकर चंद्रवंशी समाज के कई दिग्गजों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने मृतक के आवास पर पहुंचकर उनके पिता संजय राम से मुलाकात की।
मृतक के पिता के साथ अध्यक्ष सागर वर्मा व अन्य।
समाज ने बढ़ाया आर्थिक मदद का हाथ
श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा और रामनवमी श्रृंगार समिति के मुख्य संरक्षक राकेश कुमार वर्मा रिंकू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। यहां परिजनों का ढांढस बंधाते हुए चंद्रवंशी समाज की ओर से सहयोग राशि प्रदान की गई।
मुलाकात के दौरान मृतक की माता की स्थिति अत्यंत हृदयविदारक थी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब कर घर चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। पिता स्वयं बस हॉकर का काम करते हैं और अभिषेक ही घर का मुख्य सहारा था। सागर वर्मा ने कहा कि होनहार बेटा खोने के बाद गरीब परिवार के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कदम उठाने चाहिए।
प्रशासन और सरकार से प्रमुख मांगें
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस जघन्य हत्याकांड में शामिल दोषियों को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही, झारखंड सरकार के समक्ष कई मांगें रखी गई हैं। इनमें परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी देने, गुजर-बसर के लिए सरकार की ओर से विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग शामिल हैं। मौके पर विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी (देवघर), पप्पू चंद्रवंशी (बरही), भीम चंद्रवंशी, एसके सिंह चंद्रवंशी, रवि कुमार सिंह, अभिमन्यु चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, राजेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, अनिकेश कुमार वर्मा, संजय कुमार वर्मा, विजय वर्मा, देवेंद्र चंद्रवंशी, पीयूष रवानी, अमित कुमार रवानी, किशोर रवानी, डब्बू रवानी, मनोज रवानी, वीरेंद्र कुमार सिंह, मुरली चंद्रवंशी, प्रमोद राम चंद्रवंशी, हरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, मुकेश कुमार चंद्रवंशी, प्रवीण कुमार वर्मा, महादेव चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी, रिंकू चंद्रवंशी, नवीन वर्मा, नीरज वर्मा, सोनू कुमार वर्मा, सुजीत नगवाल, मनोहर कुमार, संदीप कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार सिंह, मदन चंद्रवंशी और राजू चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.