डोभा निर्माण का बिल पास करने के बदले मांगी थी रिश्वत
![]() |
| गिरफ्तार कर के ले जाती एसीबी की टीम। |
डोभा निर्माण के भुगतान के बदले मांगी थी 'कमीशन'
पूरा मामला सरकारी योजना के तहत हुए डोभा निर्माण के भुगतान से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार:
* धनवार प्रखंड के महेश कुमार साव ने अपने क्षेत्र में सरकारी योजना के तहत डोभा का निर्माण कराया था।
* काम पूरा होने के बाद बकाया बिल के भुगतान और कागजी कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए JE अंकुश कुमार लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।
* लाभुक ने कई बार भुगतान का आग्रह किया, लेकिन इंजीनियर बिना 'कमीशन' के फाइल आगे बढ़ाने को तैयार नहीं था।
ACB ने जाल बिछाकर दबोचा
परेशान होकर महेश कुमार साव ने इसकी शिकायत हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में की। शिकायत मिलने पर एसीबी ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही महेश ने जेई को रिश्वत के पैसे दिए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट बरामद किए गए हैं।
इलाके में तरह-तरह की हो रही चर्चा
इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार पर इस प्रहार की जहां आम लोग सराहना कर रहे हैं, वहीं जेई के समर्थकों ने इसे साजिश करार दिया है। समर्थकों का आरोप है कि अंकुश को जबरन पैसे देकर फंसाया गया है। फिलहाल, एसीबी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.