angara(ranchi) चिलदाग के सिमलिया में रविवार की सुबह में फूलखूंदी के साथ सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन हो गया। फूलखूंदी में करीब एक सौ भोक्ताओं ने धधकते अंगारे पर नंगे पांव चलकर अपनी शिव भक्ति दिखाया। शनिवार को रात्रि जागरण में छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। समस्त धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित बबलू गोस्वामी ने विधि-विधान और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया। मुख्य अतिथि मास एग्रीकल्चर के सचिव विजय भरत ने कहा कि मंडा पूजा हमारी प्राचीन संस्कृति और सामूहिक एकता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष अगमलाल महतो, सचिव नागेश्वर सिंह भोगता, कोषाध्यक्ष तुलेश्वर पाहन, वीरेन्द्र सिंह भोगता, सुनील कुमार महतो, संजीत प्रजापति, निवारण हजाम, सुरेश महतो, लक्ष्मण मुंडा, राजेश कुमार महतो, तपेश्वर महतो, राहुल प्रमाणिक, फुलेश महतो, ललेश महतो, रंजित महतो, अनिल कुमार महतो, नरेश सिंह भोक्ता, प्रकाश महतो, राजू हजाम, नकुल हजाम, राजेश हजाम आदि की भूमिका रही।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.