GA4-314340326 सीआईटी के रजत जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय फेस्ट जेनेसिस 2026 की तैयारी पूरी

सीआईटी के रजत जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय फेस्ट जेनेसिस 2026 की तैयारी पूरी

प्रेस वार्ता में फेस्ट की जानकारी देती प्रो. रसिका नवनीत सिंह
angara(ranchi)  कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची इस वर्ष अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह मना रहा है। तीन दिवसीय रजत जयंती “फेस्ट जेनेसिस 2026” 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक आयोजित होगा। सोमवार को संस्थान में इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन व उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट के दौरान सिंगिंग, डांस, टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल इवेंट्स, स्पोर्ट्स आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। फेस्ट में चार चांद लगाने को प्रोफेशनल आर्टिस्ट भी अपना परफोर्मेंस करेंगे। जिसमें पहले दिन स्टैंडअप कॉमेडी कलाकार साहिल दत्त लोगों को हंसाने का काम करेंगे जबकि दूसरे दिन मशहूर डीजे कोयल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं तीसरे और अंतिम दिन जाने माने पॉप बैंड विश के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। फेस्ट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो करेंगे। जबकी विशिष्ट अतिथि के रूप में  जेयूटी के वीसी डॉ डीके सिंह, मोतीलाल पिंगुआ, संदीप कुमार भगत आदि उपस्थित रहेंगे। फेस्ट में रांची एवं आसपास के कई महाविद्यालयों एवं स्कूलों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। इस अवसर पर संस्थान के कल्चरल कमिटी की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिंह, मेंबर सेक्रेटरी डॉ शालिनी सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ ए भट्टाचार्य, सीएमएम प्रो अंकित सिंह, प्रेस सेक्रेटरी धर्मेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم