.jpeg) |
| घर वापसी करते पूर्व उपमुखिया का परिवार |
angara(ranchi) अनगड़ा पंचायत के पूर्व उपमुखिया सरिता देवी(38) ने अपने परिवार के साथ रविवार को घर वापसी किया। मसरीजारा निवासी आदिवासी परिवार की सरिता देवी ने करीब 17 वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। पिछले डेढ़ दशक में अनगड़ा के आसपास काफी संख्या में लोहरा, महली व मुंडा जाति के परिवारों ने ईसाई धर्म अपनाया था। इधर सूत्रों ने बताया कि एक पखवाड़ा के अंदर अनगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से करीब एक दर्जन परिवारों की घर वापसी की कवायद चल रही है। घर वापसी करनेवालों में सरिता देवी के साथ साथ उसका पति मोहन लोहरा(42), पुत्र प्रीतम लोहरा(25) व विक्की लोहरा(22) शामिल है। अनगड़ा सरना में हिन्दू व पारंपरिक विधि से पूजा अर्चना कर सरिता देवी के परिवार का घर वापसी कराया गया। सभी को अंगवस्त्र देकर हिन्दू धर्म में स्वागत किया गया। सरिता देवी ने मौके पर भोज का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सरिता देवी ने धर्म परिवर्तन करने के लिए हिन्दू/आदिवासी समाज से क्षमा मांगी। सरना समिति अनगड़ा के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, महावीर मंडल अनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो व ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन के प्रयास से सरिता देवी ने घर वापसी किया। इस अवसर पर पूर्व पंसस अघनू महतो, रामचरण पाहन, समाजसेवी कपिल महतो, सूरजलाल महतो, शंकर लोहरा, शिकारी भोगता, लालदेव महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.