 |
| अपने विचार रखते अतिथि |
angara(ranchi) कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए 6जी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुआ। कार्यशाला में उपरोक्त दोनों ब्रांचों के चौथे एवं छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल हुए। रिसोर्स पर्सन हन्नोइक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हरगोविंद बंसल ने वर्चुअल मोड में संबोधित कर विषय वस्तु की जानकारी दी। बंसल ने आने वाले दिनों में 6जी तकनीक के भविष्य, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के उपयोग एवं स्टार्टअप के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में 6जी एंड एआई के उपयोग की प्रासंगिकता काफी बढ़ गई है। इसके पूर्व संस्थान के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने में सहायक सिद्ध होता है। मालुम हो कि कार्यशाला का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग व इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। कार्यशाला के दौरान प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ आदित्य कुमार झा, टीएनपी डायरेक्टर डॉ ए भट्टाचार्य, आईआईसी अध्यक्ष प्रो दीपक वर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर प्रदीप करमाली आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.