GA4-314340326 सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के क्षितिज और अयान ने जेईई मेंस में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ सम्मान

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के क्षितिज और अयान ने जेईई मेंस में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में सफल छात्रों के साथ उनके अभिभावक व शिक्षक।
गिरिडीह : गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा। अवसर था जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सम्मान का। इस वर्ष विद्यालय के क्षितिज सिन्हा ने 97.13 परसेंटाइल और अयान आलम ने 93 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है।

अभिभावकों की मौजूदगी में थपथपाई पीठ

समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा ने सफल छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे। चेयरमैन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा, "अब पूरी निष्ठा के साथ जेईई एडवांस की तैयारी में जुट जाएं, ईश्वर आपको निश्चित ही सफलता प्रदान करेंगे।" उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य, उप-प्राचार्या और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनेंगे सफल विद्यार्थी

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि क्षितिज और आयन की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने सफल छात्रों के माता-पिता को भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 * क्षितिज सिन्हा: 97.13 परसेंटाइल

 * अयान आलम: 93 परसेंटाइल

 * लक्ष्य: अब जेईई एडवांस की तैयारी पर जोर।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم