GA4-314340326 अंडर-10 नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट के लिए हरातू के तीन प्रशिक्षु चयनित

अंडर-10 नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट के लिए हरातू के तीन प्रशिक्षु चयनित

angara(ranchi)  अंडर-10 नेशनल आर्चरी बालिका/बालक वर्ग के लिए हरातू के तीन तीरंदाजों का चयन हुआ। चयनित तीरंदाजों में माही कुमारी, पिता मनतोक महतो, महिलोंग, सिया सान्वी व सियांश कुमार पिता जगदीश महतो, हरातू व सियांश कुमार पिता जगदीश महतो शामिल है। ये तीनों खिलाड़ी विजयवाड़ा(आंध्रप्रदेश) में 28-30 मार्च तक होनेवाली नेशनल सब-जूनियर तीरंदाजी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों प्रशिक्षु वर्तमान में वनप्रशिक्षण केन्द्र महिलोंग में चल रही बुलीसेज तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षक रोहित कोइरी व प्रवीण रजवार है। विजयवाड़ा रवाना होने से पूर्व प्रशिक्षुओं ने स्टेट फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर(एसएफटीआई) महिलोंग के निदेशक डा. विजय शंकर दूबे से मिलकर आशीर्वाद लिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم