![]() |
| डॉ. रामनिवास यादव, उपायुक्त |
एक्शन प्लान: अब ऐसे कसेगा माफियाओं पर शिकंजा
बैठक में उपायुक्त ने पुलिस और खनन विभाग को 'ज्वाइंट ऑपरेशन' चलाने का खाका तैयार करके दिया है..
* रात में बढ़ेगी चौकसी : अक्सर रात के अंधेरे में होने वाले अवैध परिवहन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
* बिना चालान वाले वाहन होंगे जब्त : चेक पोस्ट और पिकेट पर सघन जांच होगी। ओवरलोडिंग या बिना वैध चालान के पाए जाने वाले वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा।
* संवेदनशील इलाकों की पहचान : जिले के ऐसे क्षेत्र जहाँ अवैध उत्खनन की शिकायतें ज्यादा हैं, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी टीम तैनात की जाएगी।
* CO की जवाबदेही तय : उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों (CO) को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों की नियमित रिपोर्टिंग करें। कोताही बरतने पर अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी।
राजस्व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले की प्राकृतिक संपदा की लूट न हो। उन्होंने खनन इंस्पेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छापेमारी केवल खानापूर्ति न हो, बल्कि इसका धरातल पर कड़ा असर दिखना चाहिए।
अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम विरुद्ध काम करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। -रामनिवास यादव, उपायुक्त, गिरिडीह
बैठक में ये रहे मौजूद : इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक (SP), जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सभी अंचलाधिकारी, खनन इंस्पेक्टर और खनन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.