GA4-314340326 रोपना हत्याकांड का जल्द हो खुलासा: जीतनाथ बेदिया

रोपना हत्याकांड का जल्द हो खुलासा: जीतनाथ बेदिया

रोपना बेदिया को श्रद्धांजलि देते बेदिया समाज के लोग
angara(ranchi)  हरातू निवासी रोपना बेदिया हत्याकांड को लेकर मंगलवार को हरातू गांव में बेदिया समाज के लोगों श्रद्धांजलि सभा किया। इसका नेतृत्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया कर रहे थे। मौके पर रोपना बेदिया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मामले का अविलंब खुलासा करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 22 मार्च की रात में रोपना बेदिया की हत्या कर दी गई थी। जीतनाथ बेदिया ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बावजूद अभी तक हत्याकांड का खुलासा नही हुआ है। रोपना बेदिया के स्वजन इस हत्याकांड से काफी डरे हुए है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा नही हुआ तो सिकिदिरी थाना व आवश्यकता हुई तो एसएसपी कार्यालय रांची का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, अशोक राम बेदिया, गोबिंद बेदिया, बुधराम बेदिया, रामदयाल बेदिया, शिवनारायण बेदिया, ग्राम प्रधान मनोज बेदिया, रुपलाल बेदिया, सोमनाथ बेदिया, सुनील बेदिया, ज्ञानरंजन बेदिया, रवीन्द्र बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم