 |
| कलश यात्रा में शामिल जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) जोन्हा स्थित राममंदिर में बुधवार से नौ दिवसीय रामकथा शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकला गया। इसमें आसपास के गांव से 1111 महिलाएं शामिल हुए। 5 किमी लंबी कलश यात्रा में नगर भ्रमण कर जोन्हा नदी से जल का उठाव किया गया। कलश यात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, बुधराम बेदिया, जयराम महली, मानकी जगन्नाथ शाही शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्रीराम' और माता रानी के जयघोष से गूंजायमान रहा। रामटहल चौधरी ने कहा कि प्रतिवर्ष जोन्हा में रामकथा का आयोजन होना सनातनी सदभाव का प्रतीक है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रामकथा के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। सनातनी संस्कृति देश की आत्मा है। कलश यात्रा में रामकथा समिति के अध्यक्ष बलराम साहू, प्रदीप साहू, वसंत सुंडी, सीताराम साहू, श्रीराम साहू, विकास साहू, विनोद मिश्रा, उदय साहू, शंभू साहू, युवराज साहू, परमेश्वर साहू, महिपाल पातर, कन्हाई साहू, संदीप साहू, अजय मंडल, अमर मंडल, विनय साहू, प्रकाश साहू, शकुंतला देवी, प्रतिमा देवी, चित्रलेखा साहू, सुलोचना देवी, सुधा देवी, रीना देवी, पायल साहू, जयमाला देवी आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.