angara(ranchi) रामनवमी को लेकर अनगड़ा थाना की पुलिस ने गुरूवार को गोंदलीपोखर बाजार, अनगड़ा चौक व गेतलसूद चौक में फलैग मार्च किया। लोगों से सामाजिक सदभाव व आपसी भाईचारा के साथ रामनवमी बनाने का आहवान किया। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि लोग निर्भिक होकर लोग रामनवमी मनाये। सभी धर्म के लोगों का सम्मान भी करें। रामभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। फलैग मार्च में अनगड़ा सर्किल इंस्पेक्टर रवीन्द्र नाथ सिंह, एसआई अनिल कुमार मेहता, एएसआई सत्येन्द्र सिंह, सुशीला मुरमू, विजय कुमार दास, अनंत कुमार झा सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.