angara(ranchi) नवागढ़ पंचायत के बरवाटोली गांव के आसनबेड़ा जंगल में गुरूवार की दोपहर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते आग जंगल में चारो तरफ फैल गई। एक एकड़ से अधिक भूखंड में आग तेजी से फैलने लगी। इस आगलगी में सैकडों छोटे छोटे पौधे झुलस गया। जैसे ही जंगल में आगलगी की सूचना नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया को हुई, तत्काल अपने पुत्र बिंदेश बेदिया के साथ जंगल पहुंचे। पिता-पुत्र की जोड़ी ने आग बुझाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वनरक्षी कृष्णा कुमार महतो, मड़ईटोली निवासी दीपक हजाम भी जंगल पहुंचे। सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटा बाद आगलगी पर काबू पाया गया। मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने लोगों से जंगल में आग नही लगाने की अपील की। कहा कि आगलगी की चपेट में आने से हजारों पौधे, छोटे-छोटे जीव-जंतु की मौत हो जाती है। जंगल की सुरक्षा हमारा दायित्व है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.