GA4-314340326 रांची: ट्रांसपोर्ट नगर में होगी नगर निगम चुनाव की मतगणना

रांची: ट्रांसपोर्ट नगर में होगी नगर निगम चुनाव की मतगणना

DC और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा

ट्रांपपोर्ट नगर में बैलेट बॉक्स रखने के लिए दिए नंबर का जायजा लेते डीसी व एसएसपी। 
रांची : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की मतगणना को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार निष्पक्ष होनी चाहिए।

दो निकायों के लिए बनेगा काउंटिंग सेंटर

ट्रांसपोर्ट नगर में रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी।

* रांची नगर निगम : मेयर और 53 वार्डों के पार्षदों के लिए मतगणना।

* बुंडू नगर पंचायत : अध्यक्ष और 13 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना।

सुरक्षा का घेरा: बिना वैध पास के नो एंट्री

निरीक्षण के दौरान DC मंजूनाथ भजन्त्री और SSP राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। SSP ने बताया कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच होगी और केवल अधिकृत पासधारियों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।

 मतगणना हॉल की व्यवस्था और प्रोटोकॉल

DC ने मतगणना हॉल में टेबल सेटअप, वार्डवार कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग और प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्देश दिया कि:

* स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा घेरे में ही मतगणना कक्ष तक लाया जाए।

* अभ्यर्थियों और उनके एजेंटों के सामने ही मतपेटियों की सील खोली जाए।

* मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम और वेटिंग एरिया में सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त रहें।

 कर्मचारियों के लिए वेलफेयर डेस्क और इमरजेंसी मैनेजमेंट

मतगणना कर्मियों की सुविधा के लिए पहली बार 'वेलफेयर हेल्प डेस्क' बनाने का निर्देश दिया गया है, जहां महिला और पुरुष पदाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मौके पर एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार कक्ष और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार साहू सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

क्लिक करें : रांची जिले की खबरें पढ़ने के लिए हमारे वाट्सएप चैनल से जुड़ें

 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم