नामांकन के आखिरी दिन समर्थकों के साथ पहुंचीं प्रत्याशी, कहा- क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ही एकमात्र संकल्प
![]() |
| पत्रकारों से बातचीत करतीं श्रेया बिन्नी वर्मा। |
वार्ड की समस्याओं पर रहेगा फोकस
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में श्रेया बिन्नी वर्मा ने कहा कि वार्ड नंबर 49 में वर्तमान में कई बुनियादी समस्याएं हैं, जिनका निराकरण अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, "मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की सेवा करना है। क्षेत्र की गलियों, नालियों और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी।
चुनावी समीकरण हुआ दिलचस्प
श्रेया ने जोर देकर कहा कि इस बार चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की नारी शक्ति उनके विजन का समर्थन करेगी और उनके भाग्य का फैसला करेगी।
मुझे महिला शक्ति पर पूरा भरोसा है। इस बार वार्ड का चुनावी समीकरण काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि जनता अब विकास और बदलाव चाहती है।
-श्रेया बिन्नी वर्मा, प्रत्याशी (वार्ड 49)

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.