GA4-314340326 गिरिडीह: निकाय चुनाव के प्रचार का शोर थमा, डोर टू डोर जनसंपर्क

गिरिडीह: निकाय चुनाव के प्रचार का शोर थमा, डोर टू डोर जनसंपर्क

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनित तैयारी की जानकारी देते डीसी व एसपी। 
अमित सहाय / गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए शनिवार शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया कि अब अगले 48 घंटों तक रैलियों और लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चुनावी गणित: एक नजर में

जिले के तीन निकायों में कुल 1,77,824 मतदाता 59 वार्डों के प्रतिनिधियों की किस्मत का फैसला करेंगे।


दो प्रत्याशियों पर गिरी गाज

आचार संहिता के कड़ाई से पालन के बीच प्रशासन ने उल्लंघन के मामलों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है:

* आरती देवी (बड़की सरैया) : बिना अनुमति के चुनावी सभा करने पर मामला दर्ज।

* शैलेश चौधरी (नगर निगम) : फ्लेक्स पर राजनीतिक दल का नाम मुद्रित करने के कारण आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज।

प्रशासन की तैयारी: चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। कहा- संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली गई है, जहाे अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। अवैध गतिविधियों और पैसे/शराब के वितरण को रोकने के लिए निगरानी दल 24 घंटे गश्त करेंगे। सभी 166 मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। झंडा मैदान स्थित विवाह भवन को डिस्पैच सेंटर और कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा को रिसिविंग सेंटर बनाया गया है। मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (बगोदर-सरिया) और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी थे।

मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे निर्भीक होकर घर से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।-

            -रामनिवास यादव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी 



 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم