GA4-314340326 बुंडू नगर पंचायत चुनाव: जितेंद्र उरांव ने लहराया जीत का परचम, राजेश उरांव को 809 वोटों से दी मात

बुंडू नगर पंचायत चुनाव: जितेंद्र उरांव ने लहराया जीत का परचम, राजेश उरांव को 809 वोटों से दी मात

बुंडू/रांची: बुंडू नगर पंचायत की नई सरकार का चेहरा साफ हो गया है। सुकुरहुटू स्थित मतगणना केंद्र से आए आधिकारिक परिणामों के अनुसार, जितेंद्र उरांव ने अध्यक्ष पद की रेस में बाजी मार ली है। एक बेहद रोमांचक मुकाबले में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश उरांव को 809 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

वोटों का गणित: जितेंद्र को मिले 4000 से अधिक वोट

अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे। शुरुआती राउंड से ही जितेंद्र उरांव और राजेश उरांव के बीच कांटे की टक्कर देखी गई, लेकिन अंत में जितेंद्र ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

परिणाम पर एक नजर किसे मिला कितना वोट 

त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे अन्य दिग्गज

चुनाव में विजय बड़ाईक (1942 वोट) और श्रीकृष्ण मुंडा (1040 वोट) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, लेकिन वे मुख्य मुकाबले से काफी पीछे रह गए। वहीं, रितेश कुमार पातर को सबसे कम 190 मतों से संतोष करना पड़ा।

परिणाम का विश्लेषण: रणनीतिक बढ़त काम आई

जितेंद्र उरांव की जीत में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के वोटों का अहम योगदान माना जा रहा है। राजेश उरांव ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिरी राउंड की गिनती में जितेंद्र के पक्ष में आए रुझानों ने जीत की कहानी लिख दी।

यह भी पढ़ें : बुंडू नगर पंचायत में नेपाल दास की एक तरफा जीत



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم