GA4-314340326 रामगढ़ जिला के पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सोलर पावर प्लांट का भ्रमण

रामगढ़ जिला के पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सोलर पावर प्लांट का भ्रमण


angara(ranchi)  रामगढ़ जिला के पंचायत प्रतिनिधियों की एक टीम ने गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का भ्रमण किया। इसका नेतृत्व रामगढ़ सदर के जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो उर्फ डीके कर रहे थे। टीम के सदस्यों का गेतलसूद पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुंडा व जिला परिषद सदस्य(पश्चमी) प्रतिनिधि रामसाय मुंडा ने स्वागत किया। भ्रमण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सोलर पावर प्लांट की अद्यतन स्थिति, बिजली उत्पादन की प्रक्रिया, पावर ग्रिड का निर्माण, पानी के उपर लगाये जा रहे फलोटिंग सोलर व ट्रांसफार्मर आदि की जानकारी ली। डीके महतो ने बताया कि रामगढ़ जिला में सोलर पावर प्लांट निर्माण को लेकर वे जल्द ही केन्द्रीय उर्जा मंत्री से मिलेंगे। इस अवसर पर दुलमी जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान, दोहाकातू मुखिया कलावती देवी, कुंदरु कला मुखिया किशुन राम मुंडा, दीपक मुंडा, समाजसेवी झब्बूलाल महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم