GA4-314340326 कुड़मी अधिकार महारैली में शामिल होंगे दस लाख लोग: रामपोदो महतो

कुड़मी अधिकार महारैली में शामिल होंगे दस लाख लोग: रामपोदो महतो

रामपोदो महतो
angara(ranchi)  प्रभात तारा मैदान धुर्वा में 1 मार्च को हो रही कुड़मी अधिकार महारैली की चल रही तैयारी का शुक्रवार को वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। रामपोदो महतो व सखीचंद महतो के नेतृत्व में निरीक्षण हुआ। रामपोदो महतो ने बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है। महारैली में झारखंड, उड़ीसा, बंगाल से करीब दस लाख लोग महारैली में शामिल होने आ रहे है। सभी अपने अपने स्तर से वाहन, भोजन, ठहरने आदि की व्यवस्था करके महारैली में शामिल होने आ रहे है। इसमें 18 विभिन्न कुड़मी नामधारी संगठनों के सदस्य शामिल हो रहे है। महारैली स्थल आने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए रंग रोड विकास चौक, नयासराय मोड़, टुंढुल(महतो चौक), सीठीयो मोड़ रिंग रोड, तुपुदाना चौक, रामपुर चौक आदि जगहों पर वालंटियर को तैनात किया गया है। रिंग रोड से सभा स्थल तक पहुंचाने के लिए रुट मैप भी जारी किया गया है। सखीचंद महतो ने बताया कि समाज के लोगों से अपने पारंपरिक वेशभूषा, वाहनों में पीला झंडा, पीला गमछा लेकर आने का आहवान किया गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم