GA4-314340326 सम्मान समारोह में पिछले 33 वर्षो के मैट्रीक टापर छात्र हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में पिछले 33 वर्षो के मैट्रीक टापर छात्र हुए सम्मानित

उदघाटन करते विधायक राजेश कच्छप
angara(ranchi)  गोंदली पोखर हाई स्कूल हेसल खोपीसरना में मंगलवार को 33वां वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसका उदघाटन खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने किया। अध्यक्षता स्कूल के संस्थापक सचिव सह रांची विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग के डीन सह आईएमएस के निदेशक डा. अमर कुमार चौधरी ने किया। मौके पर वर्ष 1997-2026 सत्र के मैट्रीक की परीक्षा में टापर छात्रों को सम्मानित किया गया। करीब 200 छात्र सम्मानित हुए। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि 33 साल पूर्व जब स्कूल की स्थापना हुई तो इस क्षेत्र में हाई स्कूल शिक्षा का बहुत सीमित माध्यम था। लेकिन इस स्कूल ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डा. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी बचाये रखने की जरूरत है। स्कूल के प्रिंसिपल ब्रजेश कुमार महतो ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का मंचन किया। संचालन राजू महतो व बृजलाल महतो ने किया। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, आजसू नेता जलनाथ चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, हेसल मुखिया कविता देवी, सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा, हेसल उपमुखिया दुर्गा महतो, सालहन उपमुखिया विमला चौधरी, नरेश साहू, छोटेलाल महतो, रब्बानी राज, विश्राम महतो, अब्दुल इमाम अंसारी, विष्णु महतो, अजय कुमार महतो, साहेब राम महतो, देवनाथ महतो, झब्बूलाल महतो, विनोद बिहारी चौधरी, शत्रुघ्न प्रमाणिक आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم