GA4-314340326 डाक सेवा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े

डाक सेवा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े


angara(ranchi)  डाक विभाग पूर्वी अनुमंडल रांची के द्वारा मंगलवार को अनगड़ा पंचायत सचिवालय में वित्तीय सेवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसएसपी (डाक) विनोद कुमार पंडित व विशिष्ट अतिथि डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान, डाक अधिदर्शक अरूण गुप्ता, समीर कुमार, लव कुमार व बीएमएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक थे। संचालन बसंत महतो ने किया। इसमें डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न तरह की बचत योजना, बीमा योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। मौके पर एसएसपी विनोद कुमार पंडित ने ग्रामीण डाक कर्मियों को आगामी 11 मार्च को आहुत महालोगीन डे में अधिक से अधिक पीएलआई और आरपीएलआई बीमा योजना से लोगों को जोड़ने, बचत योजनाओं का खाता खोलने तथा निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पूर्वी डिवीजन को पहले पायदान पर खड़ा करने का निर्देश दिया। कहा कि डाककर्मी विभाग के रीढ़ है। इन्हें कई तरह के सेवा कार्य की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिनका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी से करते है। वहीं डाक निरीक्षक सिकंदर प्रधान ने ग्रामीण डाककर्मियों को महालोगिन डे को लेकर अभी से हीं तैयारी करने तथा बीमा योजना में लक्ष्य से अधिक व्यवसाय करने पर बल दिया। इस अवसर पर डाकपाल नसीम अहमद सानी, मानिकलाल महतो, गुलशन कुमार, तुलसी प्रमाणिक, कालीचरण महतो, मेकाइल अंसारी, राजकिशोर प्रसाद, सुरेश महतो,  भीष्मा लोहरा, मक्खन महतो, संगीता देवी, बुशरा परवीन, झूबल महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم