angara(ranchi) विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य को लेकर मंगलवार से सीआईटी में 84 घंटे की एम्प्लायबिलिटी एन्हांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी ब्रांच के फाइनल ईयर के विद्यार्थी भाग ले रहे है। विद्यार्थी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में आफलाइन एवं आनलाइन दोनों मोड में शामिल हो सकते है। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन रिसोर्स पर्सन लर्ननेट स्किल्स लिमिटेड के विजय कुमार व श्रेया कुमारी करेगी। उदघाटन प्राचार्य डा एल रंगनाथन ने किया। प्राचार्य ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों को खुद को अपडेट रखना अत्यंत जरूरी है। अपने आप को मल्टी स्कील्ड बनाये। प्रशिक्षण संस्थान के इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट काउंसिल (आईसीसी) एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल (टीएनपी) के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। मौके पर आईसीसी के अध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार वर्मा, कन्वेनर प्रो. विनीत कुमार, टीएनपी के कौशिक कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.