angara(ranchi) डालसा के द्वारा बुधवार को गेतलसूद पंचायत भवन में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व डालसा सचिव राकेश रौशन ने किया। 100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह के रोकथाम, लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टोल फ्री नंबर-15100 के बारे में बताया गया। आगामी 14 मार्च को रांची में आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक, पंकज कुमार शर्मा, पीएलवी बेबी सिन्हा, मीना श्रीवास्तव, सुनिता कुमारी, मालती कुमारी, अनिल वर्मा, आरकेडीएफ युनिवर्सिटी के विधि के विद्यार्थी रेशमी कुमारी, मनीषा कुमारी, पुष्पांजलि सिंह, आकृति बेसरा, रिया कुमारी, धनंजय कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.