angara(ranchi) डहर सोसायटी फाउंडेशन अनगड़ा(रांची) के द्वारा सोमवार को गरीब और जरूरतमंद बच्चों व असहाय महिला-पुरुषों के बीच में टाटीसिलवे के विभिन्न क्षेत्रों में कपड़ा का वितरण किया गया। कपड़ा में शर्ट, पैंट, टीशर्ट, ब्लेजर आदि शामिल है। वितरण डहर सोसाइटी फाउंडेशन के निदेशक नागेश्वर महतो ने किया। करीब 50 बच्चों व 100 महिला-पुरुषों के बीच कपड़े का वितरण हुआ। घर घर जाकर वितरण किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के सचिव पुष्पा देवी, अध्यक्ष मनेश महतो, समाजसेवी शंकर प्रसाद, रन्थू नायक, अभिषेक नायक, अमित मिश्रा, गिरधारी मिश्र आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.