GA4-314340326 टुसू हमारी सांस्कृतिक विरासत, इसे बचाये रखना है: प्रो. आदित्य साहू

टुसू हमारी सांस्कृतिक विरासत, इसे बचाये रखना है: प्रो. आदित्य साहू


angara(ranchi)  37वां एतवा भगत टुसू मेला का गुरूवार को सालहन में आयोजन हुआ। मेला का मुख्य आर्कषण टुसू व झांकी प्रदर्शनी, बालिका फुटबाल, मुर्गा लड़ाई व रातभर चला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्षों जैलेंद्र कुमार, रणधीर कुमार चौधरी व सुरेन्द्र महतो जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा थे। प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि टुसू हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हमें अपने इस सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना है। पिछले 37 सालों से जारी यह मेला वास्तव में सराहनीय है। अध्यक्षता राजू नायक व संचालन डा. रिझू नायक ने किया। टुसू प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार चंद्राटोली, द्वितीय पुरस्कार पैका, तृतीय पुरस्कार ओरमांझी को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। झांकी में कृष्णा भगत को सम्मानित किया गया। कुल आठ टीमों की बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में जामचुंआ(नामकुम) की टीम फाइनल में पहुंच गई। इस अवसर पर मुखिया दुर्गा पाहन, आजसू नेता वीरेन्द्र सिंह भोगता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश साहू, विक्रांत तिवारी, मेला के संस्थापक एतवा भगत, राजू प्रामाणिक, सिकंदर अंसारी, रब्बानी राज, भूषण नायक, शिबू मुंडा, रामनाथ महतो, सज्जाद अंसारी, जगेश्वर महतो, बरतु मुंडा, मनक करमाली, सूरज करमाली, रितेश मुंडा, बिरजा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم