angara(ranchi) सिकिदिरी-हुंडरू फॉल पथ के स्विच यार्ड सिकिदिरी मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे की है। घायल हजारीबाग निवासी युवक संजय महतो, रामगढ़ जिले के पतरातू निवासी युवक किशुन महतो का दाहिना पैर टूट गया। वहीं बोकारो जिला के पेटरवार निवासी बुद्धेश्वर हेमब्रोम को अंदरूनी चोट आई है। सिकिदिरी थाना की पुलिस ने तीनों घायलों की ओरमांझी सीएचसी पहुंचाया। घायल संजय और किशुन को बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफेर कार दिया गया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.